
मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (Veteran actress Moushumi Chatterjee) ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के (superstar Rajesh Khanna) साथ ‘अनुराग’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘भोला भला’ (Anuraag, Prem Bandhan, and Bhola Bhala) जैसी फिल्मों में काम किया था। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर मौसमी ने हाल ही में ‘काका’ के साथ अपने अनुभवों पर खुलकर बात की। मौसमी ने ‘काका’ के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें ‘बिगड़ा हुआ नवाब’ करार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने राजेश के आखिरी दिनों के अकेलेपन को उनके ‘कर्मों का फल’(fruit of his karma) बताया है। एक साक्षात्कार में मौसमी ने कहा कि राजेश खन्ना एक बिगड़े हुए नवाब थे। उनकी सफलता हमेशा उनके सिर चढ़कर बोलती थी। जब मौसमी से पूछा गया कि क्या उन्होंने काका में वो अकेलापन महसूस किया था तो उन्होंने कहा किये सब कर्मों का फल है। जिस तरह आप अपना जीवन संवारते हैं, आप वो होने का ढोंग करते हैं, जो आप वास्तव में नहीं हैं और जिस तरह से आप अपने रिश्तों को निभाते हैं, वही आपका भविष्य तय करता है।


