
मुंबई : (Mumbai) प्रियदर्शन (Priyadarshan) अपनी 100वीं फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास प्रोजेक्ट में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Malayalam superstar Mohanlal) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल निर्देशक अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (upcoming horror-comedy, ‘Bhoot Bangla,’) को लेकर व्यस्त हैं, जिसके बाद वह इस नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार, प्रियदर्शन और मोहनलाल (Priyadarshan and Mohanlal) दोनों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 से शुरू करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ 100वीं फिल्म का जश्न नहीं होगी, बल्कि निर्देशक के लिए एक बेहद व्यक्तिगत और खास कहानी भी होगी।
खास बात यह है कि प्रियदर्शन चाहते थे कि उनकी पहली और 100वीं फिल्म का मुख्य अभिनेता एक ही हो। दोनों ने 1984 में रिलीज हुई पूचक्कोरु मूक्कुथी (Poochakkoru Mookkuthi) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, मोहनलाल जल्द ही ‘पैट्रियट’ और ‘दृश्यम 3’ (Patriot and Drishyam 3) जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


