spot_img

Mumbai : पुणे जिले में निजी बस जलकर खाक, 25 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में पुणे-सातारा हाइवे पर शिंदेवाड़ी गांव के पास गुरुवार को दोपहर में एक निजी वाल्वो बस जलकर खाक हो गई। बस चालक की सावधानी से बस में सफर कर रहे सभी 25 यात्री बाल-बाल बच गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दिया है।

पुलिस के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे सतारा से पुणे जा रही एक कोंडुस्कर कंपनी की निजी वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही बस चालक ने तुरंत सावधानी बरती और बस को सड़क को किनारे लगा दिया। इसके बाद बस में सफर कर रहे सभी यात्री बस से बाहर निकल गए। इसके बाद बस कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। इसके बाद मौके पर गांव वाले जमा हो गए और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग को बुझा दिया। इस घटना में सभी यात्री बच गए, लेकिन उनका सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया। पुणे पुलिस बस में लगी आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Richmond : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी संग की खुदकुशी

रिचमंड (वर्जीनिया) अमेरिका : (Richmond) वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स (Virginia’s former Lieutenant Governor, Justin Fairfax) यौन उत्पीड़न के आरोपों का सदमा...

Explore our articles