spot_img

Mumbai : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लातुर में विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया

मुंबई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लातुर जिले के उदगीर में नवनिर्मित विश्वशांति बुद्ध विहार का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने विहार में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किये तथा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूजा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया। एक बौद्ध भिक्षु ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गौतम बुद्ध की एक मूर्ति भेंट की।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, ग्रामीण विकास और जिला संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन, खेल मंत्री संजय बनसोडे, महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, सर्वश्री विधायक विक्रम काले, रमेश कराड, अभिमन्यु पवार, कलेक्टर वर्षा ठाकुर-घुगे उपस्थित थीं।

उदगीर का विहार कर्नाटक के कलबुर्गी के बुद्ध विहार की प्रतिकृति है। इस विहार का निर्माण एक हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। विहार में 1200 अनुयायियों के बैठने की व्यवस्था वाला एक ध्यान केंद्र बनाया गया है। विहार क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है और इस प्रवेश द्वार को बिहार के सांची स्तूप की तरह डिजाइन किया गया है।

Mumbai : शक्तिस्वरूपा गुरुमाई: अध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम

मुंबई : (Mumbai) आध्यात्मिक चेतना, ज्योतिष विद्या और समाजसेवा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत कर रहीं शक्तिस्वरूपा गुरुमाई, जिन्हें स्नेहपूर्वक “माई” (Shakti Swaroopa Gurumayi, affectionately...

Explore our articles