spot_img

Mumbai : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ने की खबरों पर प्रकाश राज ने दी सफाई

Mumbai: Prakash Raj clarifies reports of him leaving South superstar Prabhas's film 'Spirit'

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार प्रभास (South superstar Prabhas) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (veteran actor Prakash Raj) ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म से दूरी बना ली है। इन अफवाहों ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी थी, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भी फिल्म कास्टिंग विवादों को लेकर चर्चा में रह चुकी है।

दरअसल, कुछ समय पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। ऐसे में प्रकाश राज को लेकर उठी नई अटकलों ने फिल्म को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया। हालांकि अब खुद अभिनेता ने सामने आकर इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश राज (Prakash Raj) ने स्पष्ट कहा, “ये सब बेबुनियाद अटकलें हैं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह फिल्म का हिस्सा हैं और शूटिंग से जुड़े हुए हैं। अफवाह थी कि एक खास सीन और स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को लेकर असंतोष जताने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी, लेकिन अभिनेता ने इन बातों को निराधार बताया।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन (Directed by Sandeep Reddy Vanga) में बन रही ‘स्पिरिट’ में प्रभास पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के चलते यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है। ‘स्पिरिट’ (Spirit) की रिलीज 5 मार्च को तय मानी जा रही है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles