spot_img
Home cinema gali Mumbai : ‘द केरल स्टोरी-2’ का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज

Mumbai : ‘द केरल स्टोरी-2’ का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज

0
93
Mumbai: First Solo Song 'O My' from 'The Kerala Story 2' Released

मुंबई : (Mumbai) अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह (producer Vipul Amrutlal Shah) इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका शीर्षक ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2: Goes Beyond) रखा गया है। कुछ दिन पहले जारी हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज कर दिया है। यह गीत सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और श्रोताओं को भावुक कर रहा है।

गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर (lyricist Manoj Muntashir) ने लिखे हैं, जिनमें पछतावे और दर्द की गहरी भावना झलकती है। गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है। संगीतकार मनन शाह (Composed by Manan Shah) के संगीत से सजा यह गीत फिल्म के संवेदनशील पक्ष की झलक देता है। गाना जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उस दिन मां की बात मान ली होती तो आज ऐसे दिन न देखने पड़ते। ये गीत उन सबके लिए, जिन्हें आज यही पछतावा है!” यह पंक्ति ही दर्शकों के दिल को छू रही है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन (Directed by Kamakhya Narayan Singh) में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। टीजर और अब इस भावुक गीत के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।