spot_img

Mumbai : मुंबई मेट्रो में एक्ट्रेस हेमा मालिनी को देख पैसेंजर हुए हैरान

Mumbai: Passengers were surprised to see actress Hema Malini in Mumbai Metro.

मुंबई : (Mumbai) जब कोई सेलिब्रिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करता है तो चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में उन्हें देखकर आम यात्री हैरान रह गए।इस यात्रा की तस्वीरें खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुंबई उपनगर से दहिसर पहुंचने में उन्हें कार से दो घंटे लगे। यह सफर भी काफी थका देने वाला था। इसलिए उन्होंने कार की जगह मेट्रो से सफर करने का फैसला किया। मेट्रो होने के कारण वे आधे घंटे में पहुंच गई। इस सफर के दौरान का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में हेमा मालिनी मेट्रो में यात्रियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। मेट्रो के बाद बाकी का सफर उन्होंने ऑटोरिक्शा से पूरा किया। उन्होंने डीएन नगर से जुहू तक का सफर तय किया था। हेमा मालिनी ने लिखा कि जब वह अपने घर पर ऑटोरिक्शा से उतरीं तो सुरक्षा गार्ड हैरान रह गए।

हेमा मालिनी राजनीति में सक्रिय हैं। एक अभिनेत्री होने के अलावा, वह एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। 2020 में उन्होंने फिल्म ‘शिमला मिर्च’ में काम किया। हेमा मालिनी ने अब तक शोले, सीता और गीता, दिल्लगी, राजा रानी, दो दिशाएं, द बर्निंग ट्रेन, जुगनू, दिल का हीरा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया है।

East Champaran : मोतिहारी में एनसीबी ने मादक पदार्थ के बड़े तस्कर सिंडीकेट का किया खुलासा,भारी मात्रा में कैश व डोडा बरामद

पूर्वी चंपारण : (East Champaran) जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर (Narcotics Control Bureau) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने नगर थाना की पुलिस...

Explore our articles