spot_img

Mumbai: पालघर- शातिर लुटेरा गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) पालघर की आचोले पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch of Achole Police of Palghar) ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ में लूट और धोखाधड़ी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11/03/2024 को दोपहर लगभग 12:30 बजे रीना मनोहर वोरा ( 68 ),नालासोपारा के श्री नेमिनाथ नगर टॉवर निवासी है। पूजा करके वह घर लौट रही थी। तभी आरोपित उनकी चेन छीनकर फरार हो गया। एक अन्य महिला की भी चेन खींचने की आरोपित ने कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सुरेश गोविंद काले, उम्र-35 वर्ष,निवासी- नलत,पो.मढसगावं ता. गंगाखेड,परभणी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से कुल 1,75,000 कीमत के सोने के आभूषण जब्त किये गये और 3 मामलो का खुलासा किया है। आरोपी सुरेश गोविंद काले के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके खिलाफ कुल 11 मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज है।

New Delhi : अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी सावित्री ठाकुर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी)...

Explore our articles