spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के चार जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने महाराष्ट्र के चार जिलों में रत्नागिरी, पुणे घाट, सतारा घाट, कोल्हापुर घाट, सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रत्नागिरी जिले में जगबुडी नदी के चेतावनी स्तर तक पहुंचने पर जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।पिछले 24 घंटों में मुंबई उपनगरीय जिले में सर्वाधिक 83.4 मिमी बारिश हुई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में (17 जून की सुबह तक) मुंबई उपनगरीय जिले में सर्वाधिक 83.4 मिमी बारिश हुई है। ठाणे जिले में 73.7 मिमी, मुंबई शहर में 62.9 मिमी, रायगढ़ में 54.1 मिमी और पालघर जिले में सबसे कम 49.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कल से आज 17 जून की सुबह तक ठाणे में 73.7, रायगढ़ में 54.1, रत्नागिरी में 47.7, सिंधुदुर्ग में 12.7, पालघर में 49.7, नासिक में 7.7, धुले में 7.1, नंदुरबार में 4.0, जलगांव में 6.7, अहिल्यानगर में 1.1, पुणे में 11.9, सोलापुर में 0.9, सतारा में 19.7, सांगली में 6.0, कोल्हापुर में 17.8, छत्रपति संभाजीनगर में 0.6, जालना में 0.1, बीड में 0.7, लातूर में 0.1, धाराशिव में 1.6, नांदेड़ में 3.6, परभणी में 1.7, हिंगोली में 3.6, बुलढाणा में 3.5, अकोला में 8.7, वाशिम में 8.5, अमरावती में 9.4, यवतमाल में 8.7, वर्धा में 7.6, नागपुर में 0.9, गोंदिया में 0.2, चंद्रपुर में 11.9 और गढ़चिरौली जिले में 5.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई है।

रत्नागिरी जिले में जगबुडी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रत्नागिरी की खेड़ तहसील के वलंजवाड़ी में 100 मीटर के क्षेत्र में राजमार्ग में दरार के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग (Mumbai-Goa highway) पर यातायात एकतरफा लेन पर चल रहा है। सतारा जिले में पाटन-चिपलुन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के यातायात को नेरले-माणगांव-मनेरी-चाफर-संगमनगर ढाक के माध्यम से कोयनानगर की ओर मोड़ दिया गया है।

मुंबई उपनगरीय जिले में एक व्यक्ति पानी में डूब गया है और एक व्यक्ति मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से मर गया है। पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं, स्लैब गिरने से दो लोग घायल हुए हैं और दीवार गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक यवतमाल जिले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और धुले जिले में दीवार गिरने से चार जानवरों की मौत हो गई है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles