spot_img

Mumbai : पुणे में फायरिंग में एक घायल, चार गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के कोथरुड इलाके में मुथेश्वर मंदिर (Mutheswar Temple in the Kothrud area of ​​Pune district, Maharashtra) के पास बीती रात की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में पुलिस ने गुरुवार को सुबह नीलेश घायवाल गिरोह के चार आरोपितों को (Police arrested four members of the Nilesh Ghaywal gang on Thursday) गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की छानबीन कोथरुड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि बीती रात कोथरुड इलाके में स्थित मुथेश्वर मंदिर के सामने 36 वर्षीय प्रकाश धूमल खड़े थे। अचानक नीलेश घायवाल के गिरोह के 5 लोग मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दिया। इस घटना में 36 वर्षीय प्रकाश धूमल को तीन गोलियां लगी। फायरिंग करने वाले आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि मौके पर तत्काल पहुंचकर पुलिस ने घायल प्रकाश धूमल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की जांच तत्काल शुरु की गई और आज सुबह गोलीबारी मामले में नीलेश घायवाल गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सबकी पहचान मयूर कुंभार, मूसा शेख, रोहित अखाड़े, गणेश राउत के रुप में की गई है। इस मामले में पुलिस एक फरार आरोपित की गहन तलाश कर रही है।

Explore our articles