Mumbai : ‘रामायण’ से दूरी पर बोलीं दीपिका चिखलिया- ‘मैं मां सीता की छवि से नहीं खेल सकती’

0
22

मुंबई : (Mumbai) नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Nitesh Tiwari’s much-awaited film Ramayana) का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है। इस भव्य प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस (produced by Namit Malhotra) किया गया है।

कुछ दशक पहले रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar’s Ramayana) ने भारतीय टेलीविजन पर इतिहास रच दिया था। उस सीरीज में अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अब इस नई रामायण फिल्म में अरुण गोविल (new Ramayana film, Arun Govil) राजा दशरथ (King Dasharatha) की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है यह फिल्म रामायण की भावना और मर्यादा को बनाए रखेगी, और आज की पीढ़ी के लिए एक सार्थक अनुभव लेकर आएगी।

एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने रामायणम फिल्म को लेकर साफ-साफ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मुझसे ‘रामायणम’ के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया था। मुझे कोई भूमिका ऑफर नहीं की गई। और मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझे कास्ट करने के बारे में सोचा भी होगा। मैंने एक बार रामायण में माता सीता का किरदार निभाया है। ऐसे में अब मैं उसी रामायण की किसी और भूमिका को निभाने की कल्पना भी नहीं कर सकती।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भविष्य में महाभारत या शिव पुराण जैसे किसी पौराणिक प्रोजेक्ट में कोई उपयुक्त किरदार सामने आता है, तो वे उस पर विचार जरूर करेंगी। लेकिन रामायणम में काम करने का उन्हें कोई इरादा नहीं है।

दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों के दिलों में माता सीता के रूप में बसी हुई हैं। रामानंद सागर की रामायण में उनके अभिनय ने इतनी गहरी छाप छोड़ी कि उस दौर में लोग सचमुच उन्हें माता सीता मानने लगे थे। कई लोग तो सार्वजनिक जगहों पर उनके पैर छूने लगते थे और उन्हें देवी तुल्य सम्मान देते थे। अरुण गोविल और दीपिका (Arun Govil and Deepika) की जोड़ी को देखकर लोगों को लगता था कि वही असली राम और सीता हैं। आज भी उन्हें उतनी ही श्रद्धा और सम्मान से देखा जाता है।

अब जब नितेश तिवारी रामायण (Nitesh Tiwari is bringing Ramayana) को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर ला रहे हैं, तो लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नई रामायण दर्शकों पर कैसी छाप छोड़ती है। गौरतलब है कि दो साल पहले ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष (film Adipurush, directed by Om Raut) भी इसी विषय पर आधारित थी। प्रभास ने भगवान श्रीराम, कृति सेनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को अपने डायलॉग्स, वीएफएक्स और प्रस्तुतिकरण के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब सभी की नजरें नितेश तिवारी की रामायण पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी।