spot_img

Mumbai: जन्मदिन का केक धारदार हथियार से काटने के आरोप में एनएसयूआई मुंबई अध्यक्ष गिरफ्तार

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव (25) को जन्मदिन का केक तलवार जैसे धारदार हथियार से काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब यादव (Yadav) ने विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास अपने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

अधिकारी ने कहा कि जश्न का वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान में लिया।

उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Premier League : लिवरपूल को बड़ा झटका, इब्राहिमा कोनाते ने क्लब छोड़ने का फैसला किया

लिवरपूल : (Liverpool) लिवरपूल एफसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके स्टार सेंटर-बैक इब्राहिमा कोनाते (star center-back, Ibrahima Konaté) इस गर्मी में अनुबंध...

Explore our articles