spot_img

Mumbai: गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया मवेशी

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
गुजरात में उदवाड़ा और वापी रेलवे स्टेशन के बीच एक मवेशी बृहस्पतिवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Gandhinagar-Mumbai Vande Bharat Superfast Express Train) की चपेट में आ गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में ट्रेन के अगले हिस्से में मामूली खरोंच आई है।

दो महीने पहले परिचालन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी यह इस तरह की चौथी घटना है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच समपार फाटक संख्या 87 के पास शाम करीब छह बजकर 23 मिनट पर हुई।

उन्होंने कहा, “ट्रेन के अगले हिस्से में मामूली खरोंच आई है और कोई परिचालन समस्या नहीं हुई। खरोंच को आज रात ठीक कर दिया जाएगा।” घटना के कारण कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन शाम 6.35 बजे आगे की यात्रा पर रवाना हुई।

Mumbai : अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद' (Ooncha Lamba Kad)...

Explore our articles