spot_img

Mumbai : अशोक चव्हाण के साथ कोई नहीं जाएगा, कांग्रेस की बैठक कल :पृथ्वीराज चव्हाण

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भले ही कांग्रेस पार्टी और विधानमंडल की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है लेकिन उनके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई विधायक अथवा पदाधिकारी नहीं जाएगा। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए मुंबई कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को मीडिया को बताया कि अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों लिया, इसका सही कारण वही बता सकते हैं। अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के फैसले से हम दुखी है। पार्टी ने उन्हें बड़े पद पर मौका दिया था लेकिन जिस तरह से भाजपा इस समय राजनीति कर रही है, उससे यह साफ हो गया कि उन पर कोई दबाव था। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने का असर कार्यकर्ताओं पर नहीं पड़ता। आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है।

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के बाद तत्काल दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्विट कर कहा कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने से वे दुखी हैं लेकिन इसका असर कांग्रेस पार्टी पर नहीं होगा। जिस तरह से भाजपा हर राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है, उसी तरह से अशोक चव्हाण को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है लेकिन वे इससे डरेंगे नहीं लड़ेंगे।

New Delhi : एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम घोषित, कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील (Khalid Jamil, the Head Coach of the Indian men's football...

Explore our articles