Mumbai : नितेश तिवारी की ‘बवाल’ अब अक्टूबर में सिनेमाघरों में आएगी

0
126

मुंबई : नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ अब छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत यह फिल्म पहले सात अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली थी।

‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म रिलीज की नयी तारीख साझा की। यह फिल्म ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी है।