spot_img

Mumbai: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Maharashtra’s Raigad district) में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Kathmandu : नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में इजाफा, डीजल और मिट्टी का तेल हुआ 30 रुपये प्रति लीटर महंगा

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल आयल निगम (Nepal Oil Corporation) ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आज एक बार फिर वृद्धि की है। नई मूल्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles