मुंबई : (Mumbai) रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार तथा रविवार अर्थात 09/10 दिसम्बर, 2023 के बीच की मध्यरात्रि को 00.00 बजे से 04.00 बजे तक मुंबई सेंट्रल एवं माहिम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन सांताक्रुज एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर रविवार, 10 दिसम्बर, 2023 को कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।


