spot_img

Mumbai : एनिमल की सक्सेस पार्टी में नीतू कपूर ने आलिया को किया इग्नोर? वीडियो वायरल

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘एनिमल’ (film ‘Animal’) 1 दिसंबर को रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म ने न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया भर में धूम मचा दी है। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद मुंबई में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। रणबीर अपने परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुए।

एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, नीतू कपूर और महेश भट्ट भी शामिल हुए। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया और नीतू कपूर के बीच कुछ गड़बड़ होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पार्टी के लिए आलिया ने खास नीले रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। पार्टी में नीतू कपूर डेनिम लुक पहनकर पहुंचीं। कपूर परिवार ने ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस बीच, आलिया और नीतू कपूर ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा है।

पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आलिया फोटो खींचने के बाद एक तरफ खड़ी नजर आ रही हैं। इसके बाद नीतू कपूर आलिया के सामने चली जाती हैं। वह आलिया की तरफ देखती भी नहीं है। नेटिजेंस का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद नीतू कपूर ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया। इसी के चलते कुछ यूजर ने ट्रोल किया है।

आलिया और रणबीर 2022 में शादी के बंधन में बंधे और नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के कुछ ही महीनों बाद आलिया-रणबीर माता-पिता बन गए। उनकी राहा नाम की एक बेटी है। कुछ दिन पहले ही आलिया-रणबीर ने अपनी लाडली बेटी की झलक मीडिया को दिखाई थी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles