spot_img

Mumbai : लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले नारायण राव सम्मानित

मुंबई : गोरेगांव में स्थित प्रबोधन क्रीड़ा भवन में 40 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले अखबार विक्रेता नारायण राव पांडुरंग परदले को सम्मानित किया गया। नारायण राव ने कहा कि वे इस नेक काम को आगे भी पूर्ववत जारी रखेंगे।

नारायण राव को सम्मानित करने का कार्यक्रम फन लीडर फाउंडेशन, प्रबोधन गोरेगांव और कवितांगन नामक संस्थाओं की ओर से आयोजित किया गया था। नारायण राव परदले इस समय उम्र के 72 वें पायदान पर खड़े हैं। बोरीवली स्टेशन पर समाचार पत्रों को बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाले नारायण राव की माली हालत बहुत ही नाजुक है।

रेलवे परिसर में ट्रेन से कटकर हर दिन कुछ लोगों की मौत होती है। रेलवे हादसे में मरने वालों के शव उनके परिवार वाले ले जाते हैं, लेकिन बहुत से शव ऐसे रहते हैं, जिन्हें लेने कोई नहीं आता। नारायण राव इन शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। इसके लिए नारायण राव अपना खुद का पैसा खर्च करते हैं, इसके बदले उन्हें कुछ नहीं मिलता है। निस्वार्थ सेवा करने वाले ऐसे नारायण राव का सम्मान फन लीडर फाउंडेशन, प्रबोधन गोरेगांव और कवितांगन परिवार की ओर से शॉल, श्रीफल ,स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और कवितागंगन परिवार के अध्यक्ष, पृष्ठ अध्ययन केंद्र के निदेशक नीलेश मदाने, प्रबोधन गोरेगांव के अध्यक्ष नितिन शिंदे आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में नारायणराव परदले की पुत्री स्मिता परदले जंगम और दामाद विजय जंगम भी मौजूद थे ।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले में 9 पुलिसकर्मियों सहित 22 सरकारी कर्मचारी निलंबित

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जहरीली देशी शराब मामले (liquor case in Pune, Maharashtra) में अब तक 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 13 राज्य...

Explore our articles