spot_img

Mumbai : ठाणे में प्रदूषण रोकने की दिशा में डंपर वाहनों पर मनपा की कार्रवाई

मुंबई : वायु प्रदूषण को कम करने के लिए . उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ठाणे मनपा क्षेत्र में सतर्कता टीमों का निरीक्षण जारी है. आज शुक्रवार को ठाणे मनपा की सतर्कता टीम द्वारा ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर आनंदनगर नाका पर बजरी ईट ले जा रहे दो डंपर वाहनों पर कार्रवाई की गई ।

इसके साथ ही ठाणे नगर निगम के अंतर्गत आने वाले डंपरों के पास रडार ट्रैफिक का स्कैन कोड होना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, सड़क यातायात की अनुमति के लिए मुंबई नगर निगम से लाइसेंस की आवश्यकता होती है। साथ ही सहायक खनिज के परिवहन के साथ रॉयल्टी रसीद भी संलग्न होनी चाहिए। मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने बताया कि इस क्षेत्र में इसकी जानकारी देने वाला बोर्ड लगाया जायेगा. |

एक माह के अंदर अब तक ऐसे 138 वाहनों पर कार्रवाई कर 05 लाख 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. तो कूड़ा जलाने की 53 घटनाएं सामने आई हैं और उनसे 02 लाख 09 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. |

ठाणे नगर निगम ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न उपाय लागू किए हैं। इसके साथ ही ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देश पर वायु प्रदूषण की शिकायत दर्ज कराने के लिए ठाणे नगर निगम की हेल्पलाइन (8657887101) शुरू की गई है। अब तक 22 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम क्षेत्र में वायु प्रदूषण के संबंध में व्हाट्सएप नंबर 8657887101 पर एक तस्वीर के साथ शिकायत दर्ज करें।

ठाणे मनपा ने आज नगरिकों से आव्हान किया है कि खुले में कचरा जलाना, निर्माण के दौरान क्षेत्र में धूल/धूआं प्रदूषण, सड़कों पर निर्माण अपशिष्ट/मलबा (सी एंड डी अपशिष्ट) का बिना ढके परिवहन, सड़क कार्यों के कारण धूल प्रदूषण, निर्माण कचरे का डंपिंग, होटल से धूल/धूआं प्रदूषण- बेकरियां, रसायनों की तेज गंध, वाहनों की अवैध पार्किंग आदि वायु प्रदूषण के बारे में वे एक तस्वीर के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Explore our articles