spot_img

Mumbai : माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस

Mumbai: Michael B. Jordan Named Best Actor; Jessie Buckley, Best Actress

लियोनार्डो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को बेस्ट फिल्म समेत 6 पुरस्कार
मुंबई : (Mumbai)
98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर (98th Oscar Awards ceremony was held at the Dolby Theatre in Los Angeles) में हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) बेस्ट फिल्म रही। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए। फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन (Michael B. Jordan) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में लियोनार्डो को भी नॉमिनेशन मिला था।

हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। जेसी ने इस फिल्म में मशहूर राइटर विलियम शेक्सपियर (writer William Shakespeare) की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया। वे 11 साल के बेटे हेमनेट की मौत की ट्रैजडी से उबरने की कोशिश करती हैं। इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर (Indian-origin filmmaker Geeta Gandbhir) की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वे इकलौती भारतीय हैं।

Explore our articles