spot_img

Mumbai : सलमान खान के आवास पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपितों पर लगा मकोका

मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने सभी छह आरोपितों के विरुद्ध महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं लगा दी हैं।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपित विदेश में है और एक आरोपित जेल में है। मुंबई पुलिस जेल में बंद आरोपित लॉरेंस बिश्नोई को मुंबई लाकर पूछताछ करने वाली है।

14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने दो दिन बाद गुजरात से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने सोनू चंदर और अनुज थापन को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर विक्की और सागर को हथियार और कारतूस सप्लाई करने का आरोप है। इस घटना के कुछ ही घंटे के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसी वजह से पुलिस ने अब तक इस मामले में लॉरेंस और अनमोल को वांछित आरोपित बनाया है। इनमें से अनमोल विदेश में है, इसलिए पुलिस ने उसके विरुद्ध लुकआऊट सर्कुलर जारी कर दिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles