Home latest MUMBAI : शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार

MUMBAI : शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार

0
151
MUMBAI: Market recovers after initial fall

सेंसेक्स 60,348 तो निफ्टी 17,754 पर बंद
मुंबई: (MUMBAI)
देश में रंगों के त्योहार होली के जश्न के बीच घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद सुधर गया। सेंसेक्स 123.63 अंक की बढ़ोतरी के साथ 60,348.09 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,754.40 पर बंद हुआ।इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 59,926.91 अंकों के लेवल पर खुला था। शुरुआती कारोबार में यह 297.55 अंकों के लेवल तक गिरता दिख रहा था। वहीं, निफ्टी 103.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,607.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा था।