spot_img

Mumbai: मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, सूबे में संरक्षक मंत्रियों के आवास के सामने 15 मई से प्रदर्शन की चेतावनी

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र (Maratha) में मराठा आरक्षण के लिए मराठा क्रांति मोर्चा 15 मई से संरक्षक मंत्रियों के आवास के सामने प्रदर्शन करेगा। यह निर्णय मराठा क्रांति मोर्चा ने पिंपरी चिंचवाड़ में मराठा आरक्षण एल्गार परिषद की बैठक में लिया है। यह जानकारी मराठा आरक्षण समन्वय समिति के अध्यक्ष सुभाष दादा जावले ने दी ।

सुभाष दादा जावले ने सोमवार को बताया कि मराठा समाज के लोगों को स्वतंत्र आरक्षण दिए जाने का आश्वासन राज्य सरकार ने दिया था। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से इस ओर कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से मराठा क्रांति मोर्चा की मराठा आरक्षण एल्गार परिषद का आयोजन पिंपरी चिंचवड़ में किया गया था।

इस बैठक में सरकार को मराठा आरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर एक सप्ताह में सरकार की ओर से कोई अहम निर्णय नहीं लिया गया तो मराठा क्रांति मोर्चा 15 मई से हर जिले में संरक्षक मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करेगा। उसके बाद भी अगर सरकार ने सकारात्मक प्रयास नहीं किए तो मराठा क्रांति मोर्चा मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने 1 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगा ।

सुभाष जावले ने बताया कि बैठक में मांग की गई कि सरकार बिना किसी के आरक्षण को नुकसान पहुंचाए मराठा समुदाय को कानूनी रूप से स्थाई और स्वतंत्र आरक्षण दे। साथ ही मराठा समाज को जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक सरकारी नौकरियों में भर्ती न की जाए। इसके अलावा राज्य सरकार से अरब सागर में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई।

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles