spot_img

Mumbai : मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जारांगे पाटिल फिर 25 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन

मुंबई: (Mumbai) मराठा क्रांति मोर्चा के नेता मनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण के लिए फिर 25 अक्टूबर से जालना में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। जारांगे ने कहा कि उनका यह आमरण अनशन निर्णायक रहेगा, यानी या तो आरक्षण मिलेगा, या फिर उनकी मौत होगी। इसके साथ ही मराठा समाज के लोग सूबे के हर गांव में आरक्षण के लिए मोर्चा निकालेंगे।

मनोज जारांगे ने रविवार को जालना में कहा कि सरकार ने 30 दिन मांगे थे, हमने 40 दिन दिए। अब अगर 24 अक्टूबर को न्याय नहीं मिला, तो हम 25 अक्टूबर से फिर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। जारांगे ने कहा कि 25 तारीख से मराठा समुदाय एकजुट होकर राज्य के हर तहसील और हर गांव में कैंडल मार्च निकालेगा। इसके साथ ही सभी गांवों में उपवास और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो दिनों में निर्णय लिया जाना चाहिए। सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

मनोज जारांगे पाटिल ने इसके पहले भी जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए आमरण अनशन किया था, जिसे सरकार ने एक माह में आरक्षण देने का आश्वासन देकर खत्म करवाया था। उस समय अनशन खत्म करते समय जारांगे ने कहा था कि वे एक माह नहीं, 40 दिन का वक्त दे रहे हैं, अगर इसके बाद भी आरक्षण नहीं मिला तो वे फिर से आमरण अनशन शुरु करेंगे। राज्य सरकार की दी गई समय सीमा 24 अक्टूबर को खत्म हो रही है, इसी वजह से मनोज जारांगे ने आज मराठा नेताओं की बैठक की थी और इसके बाद यह निर्णय लिया है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles