spot_img

Mumbai : मलयाली एक्ट्रेस अपर्णा नायर का निधन

मुंबई : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साउथ की मशहूर मनोरंजन अभिनेत्री अपर्णा नायर का निधन हो गया है। अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने आवास में मृत पाई गई हैं। अपर्णा नायर की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। करमना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिनेत्री अपर्णा नायर की मृत्यु के समय उनकी मां और बहन भी मौजूद थीं।

घटना गुरुवार देर शाम की है। जब तक उनकी मां और बहन को इस बारे में पता चला तब तक एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ले ली थी। हालांकि, अपर्णा को बेहोशी की हालत में देखने के बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने अभिनेत्री अपर्णा नायर को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल एक्ट्रेस के शव को जांच के लिए अस्पताल में रखा गया है। अपर्णा की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस अपर्णा नायर महज 31 साल की थीं।

अपर्णा के परिवार में उनके पति संजीत और दो बेटियां श्रेया और कृतिका हैं। एक्ट्रेस अपर्णा नायर भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थीं। निधन से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बेटी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए कई पल देखने को मिलते हैं। लगभग हर पोस्ट में वह अपनी बेटियों और पति के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

अभिनेत्री अपर्णा नायर ने चंदनमाझा, आत्मसखी, मैथिली वेंदुम वरुम और देवस्पर्शम जैसे कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह मल्लू सिंह, थट्टाथिन मरायथु और जोशी रन बेबी रन जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। अपर्णा की अचानक मौत से उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

Mumbai : संजय लीला भंसाली की सेहत पर टीम ने दी सफाई, बताया पूरी तरह स्वस्थ

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Bollywood filmmaker Sanjay Leela Bhansali) को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली...

Explore our articles