spot_img

Kolkata : कोर्ट ने सीआईडी की सराहना की, सीबी़आई को फटकारा

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विश्वजीत बोस ने मुर्शिदाबाद के गोथा स्कूल मामले में सीआईडी की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की भूमिका की भी आलोचना की। न्यायाधीश ने कहा, “ऐसा लगता है कि सीआईडी, सीबीआई से पहले कुछ लक्ष्यों तक पहुंच सकती है।”

मुर्शिदाबाद के सुती गोथा हाई स्कूल में अनिमेष तिवारी नाम के शिक्षक की नियुक्ति अवैध तरीके से उसके पिता ने की थी क्योंकि उसी स्कूल में उसके पिता हेड मास्टर हैं।

जस्टिस बसु ने शुक्रवार को कहा कि इस बार जांच सही रास्ते पर चल रही है। ऐसा लगता है कि सीआईडी, सीबीआई से पहले कुछ लक्ष्यों तक पहुंच जाएगी।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस बसु ने सीआईडी से पूछा कि इसी तरह फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी पाने वालों की भी पहचान हो गई है?

सीआईडी ने उत्तर दिया, “हां”।

न्यायाधीश ने पूछा कि क्या आरोपितों से पूछताछ हो चुकी है। इस पर सीआईडी ने कहा कि फिलहाल दस्तावेजों की जांच चल रही है और जल्द आरोपितों से पूछताछ होगी। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि बहुत अच्छा है। ऐसा लगता है जैसे सीआईडी सीबीआई से पहले नियुक्ति भ्रष्टाचार की इस कड़ी को जोड़ पाएगी। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होनी है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles