मुंबई : (Mumbai) बीजू मेनन और विनीत श्रीनिवासन अभिनीत मलयालम फिल्म ‘तंकम’ 20 फरवरी से ‘ओटीटी मंच’ प्राइम वीडियो पर प्रदर्शन के लिए उपलब्ध होगी। ‘ओटीटी मंच’ ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अभिनेता फहद फासिल, दिलीश पोथन और श्याम पुष्करन द्वारा निर्मित और शाहिद अराफात द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तंकम’ जनवरी महीने में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।यह फिल्म तीन दोस्तों मुथु (बीजू मेनन), कन्नन (विनीत श्रीनिवासन) और बिजॉय (विनीत टी. डेविड) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो त्रिशूर में सोने के व्यापार में शामिल हैं।


