मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (South Indian cinema superstar Prabhas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ (‘The Raja Saab’) .को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक मारुथि (famous South director Maruthi) कर रहे हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। इसी बीच निर्माताओं ने टीजर रिलीज से पहले सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनका साफ कहना है कि अगर टीजर आधिकारिक रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होता है, तो इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘द राजा साब’ की टीम ने फिल्म की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चेतावनी जारी करते हुए लिखा, “अगर ‘द राजा साब’ की कोई भी सामग्री लीक होती पाई गई, तो संबंधित हैंडल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। हम सभी से अपील करते हैं कि इस सिनेमाई अनुभव की सुरक्षा में हमारा साथ दें। जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और सतर्क रहें।”
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्माण टी. जी. विश्व प्रसाद (T.G. Vishwa Prasad) कर रहे हैं, और इसका निर्देशन मारुथि ने किया है। टीजर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


