spot_img

MUMBAI: महाराष्ट्र: रत्नागिरी जिले में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के समर्थकों के बीच झड़प

मुंबई: (MUMBAI) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (Chief Minister Eknath Shinde and Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के समर्थक शुक्रवार शाम रत्नागिरी जिले के दापोली में शिवसेना कार्यालय को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने दापोली में शिवसेना की शाखा को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, जिसके कारण झड़प हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए इलाके में तनाव व्याप्त हो गया लेकिन पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

Explore our articles