spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीएन पाटिल का निधन

मुंबई: (Mumbai) कोल्हापुर जिले (Kolhapur district) के करवीर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पांडुरंग निवृत्ति पाटिल उर्फ पीएन पाटिल (71) का गुरुवार को कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर स्थित उनके गांव सादोली में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पीएन पाटिल रविवार को अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसी वजह उनका इलाज कोल्हापुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह पीएन पाटिल ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार, साहू महाराज सहित अन्य नेताओं ने पीएन पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Explore our articles