spot_img

Mumbai : जालना में वकील गुणरत्न सदावर्ते पर मराठा आंदोलनकारियों का हमला

मुंबई : (Mumbai) जालना जिले में रविवार को वकील गुणरत्न सदावर्ते (lawyer Gunaratna Sadavarte) पर मराठा आंदोलनकारियों ने हमले का प्रयास किया। इस घटना में सदावर्ते बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी लिमोजिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है। जालना पुलिस ने तीन मराठा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है।

जालना में धनगर समाज (Dhangar community) के लोगों का आरक्षण के लिए पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धनगर नेता दीपक बोराडे के नेतृत्व में चल रहा है। गुणरत्न सदावर्ते आज जालना में धनगर आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे। उसी समय अचानक मराठा आंदोलनकारियों ने उन पर हमले का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सदावर्ते को बचा लिया। हमले में उनकी कार का शीशा दूट गया है। पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल (Maratha leader Manoj Jarange Patil) के समर्थक विश्वंभर तिरुखे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन जारी है।

Supaul : सुपौल में 20 अप्रैल को लगेगा ‘सोलर मेला 2026’, पीएम सूर्य घर योजना की दी जाएगी जानकारी

सुपौल : (Supaul) नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (North Bihar Power Distribution Company Limited) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल द्वारा 20 अप्रैल सोमवार...

Explore our articles