spot_img

MUMBAI : कारट्रेड ने पेश किया कारट्रेड वेंचर्स, 750 करोड़ निवेश की योजना

मुंबई : मोटरवाहन कंपनी कारट्रेड टेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कारट्रेड वेंचर्स पेश किया है और उसकी इस कंपनी के अंतर्गत मोटरवाहन उद्योग में अधिग्रहण और निवेश के लिए 750 करोड़ रुपये लगाने की योजना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मोटरवाहन क्षेत्र में विभिन्न सेवाएं और प्रौद्योगिकियां देने वाली कंपनियों के अधिग्रहण करेगी और उनमें निवेश करेगी।

बयान के अनुसार, जिस राशि का निवेश किया जाएगा, वह लाभ से अर्जित या कंपनी के मौजूदा कोष से ली जाएगी।

कारट्रेड टेक समूह के संस्थापक और चेयरमैन विनय सांघी ने कहा, “हमने आधुनिक प्रौद्योगिकियों में निवेश करने और वाहनों की खरीद, बिक्री व उनका मालिकाना हक लेने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण करने के लिए कारट्रेड वेंचर्स को पेश किया है।”

उन्होंने इसके बाद कहा, “इस दिशा में हम अधिग्रहण और ऐसी कंपनियों में निवेश के लिए 750 करोड़ रुपये तय कर रहे हैं, जो वैश्विक वाहन क्षेत्र में नवोन्मेष ला रही हैं।”

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles