Mumbai : जापानी विद्यार्थियों ने किया ठामपा का दौरा ,भारत जापानी संस्कृति पर की चर्चा

0
287

मुंबई : आज जापान के विद्यार्थियों ने ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय भवन का दौरा किया | जापान के क्योटो सांग्यो विश्वविद्यालय के छात्र ,छात्राएं और शिक्षक, जो वर्तमान देश के दौरे पर हैं और इस क्रम में आज सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ठाणे शहर का दौरा कर रहे हैं| इसी तारतम्य में आज , शुक्रवार शाम को ठाणे नगर आयुक्त . अभिजीत बांगर से उनकी मुलाकात हुई. इस बैठक में शहर के अनुभव, लाइब्रेरी, जापानी कार्य संस्कृति पर विस्तार से चर्चा हुई.|

उल्लेखनीय है कि जापान में क्योटो सांग्यो विश्वविद्यालय के 20 छात्र और उनके 2 शिक्षक 20 अगस्त से ठाणे शहर के दौरे पर हैं। ठाणे में विद्या प्रसारक मंडल के प्राच्य अध्ययन संस्थान और क्योटो सांग्यो विश्वविद्यालय के बीच 2012 से एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम चल रहा है। इससे पहले 2017 और 2019 में ठाणे शहर के तत्कालीन मेयर और कमिश्नर से उस वक्त आए छात्रों और छात्राओं ने मुलाकात की थी.|

योग सत्र, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति का दौरा, ठाणे और मुंबई शहर का दौरा इन छात्रों के लिए बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। इसी क्रम में ये छात्र ठाणे मनपा आयुक्त. अभिजीत बांगर से भी मुलाकात हुई.|

विद्या प्रसारक मंडल डाॅ. महेश बेडेकर ने इस अवसर पर बताया कि ठाणे के विद्या प्रसारक मंडल की यह गतिविधि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर दो शहरों और देशों के विचारों और संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। हालाँकि हमने जापान को ज्यादातर किताबों, कार्टून श्रृंखलाओं के माध्यम से देखा है, उनकी और हमारी धारणाओं में बहुत कुछ समानता है। इस अवसर पर जापान से आये विधार्थियों से चर्चा करना सुखद अनुभव रहा।

जापानी छात्रों के साथ आए टीम लीडर प्रो. डॉ ओहिरो और प्रो. डॉ शिगा ने यात्रा के दौरान अपने अनुभवों पर टिप्पणी व्यक्त की।जापान से आये डॉ ओहिरो को लगा कि ठाणे शहर बहुत साफ और सुरक्षित है। यहां के नागरिक बहुत विनम्र हैं और मदद के लिए तैयार हैं। ओहिरा ने यह भी कि कहा, हमारे साथ मौजूद ठाणे के छात्रों ने भी हमारी बहुत मदद की।

इस अवसर पर जापानी विधार्थियों ने हिन्दी भाषा में अपना परिचय दिया। साथ ही डोरेमोन, सुशी मासा की भारत में सराहना का भी जिक्र किया गया।