Home cinema gali Mumbai: प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ 12 मई,...

Mumbai: प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ 12 मई, 2023 को रिलीज होगी

0
331
Mumbai

मुंबई:(Mumbai) प्रियंका चोपड़ा जोनास और सैम ह्यूगन (Priyanka Chopra Jonas and Sam Heughan)की हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म की पटकथा जिम स्ट्रॉस (Screenplay Jim Strauss) ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। इस अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज़ में पहले भी कईं बार देरी हो चुकी है। पूर्व में यह 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी दी।

स्टूडियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह तारीख है। प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन, सेलीन डियोन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सेलीन डायोन इसमें नया संगीत पेश कर रही है।।’’ प्रियंका की फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का रीमेक है। डियोन भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी और दोनों मुख्य किरदारों को प्यार में पड़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।