spot_img

Mumbai: गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सपरिवार करेंगे लालबाग के राजा के दर्शन

मुंबई:(Mumbai) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सपरिवार मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर लालबाग और आसपास के परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री शाह शनिवार को अपराह्न 3.30 बजे लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। अमित शाह 25 मिनट तक लालबाग के राजा के दरबार में रहेंगे। इसके मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अमित शाह इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश का दर्शन करेंगे। अमित शाह इसके बाद भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा स्थित आवास पर जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles