spot_img

Mumbai : ‘फुकरे-3’ का हिलेरियस ट्रेलर आउट, 28 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई : (Mumbai) दर्शकों की पसंदीदा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद जारी कर दिया गया है। ‘फुकरे-3’ 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। हाल में मेकर्स ने एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट के दौरान प्रशंसकों को इस फिल्म का प्रभावशाली ट्रेलर दिखाया, जिसमें फुकरा गैंग, भोली पंजाबन, पंडित जी और पूरी फिल्म टीम शामिल थी।

‘फुकरे-3’ के ट्रेलर रिलीज ने इस फेवरेट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की यादें ताजा कर दीं। फुकरा गैंग, हन्नी, चूचा, लाली, भोली पंजाबन और पंडित जी को फिर से स्क्रीन पर देखना वास्तव में शानदार है। फिल्म का ट्रेलर हंसी और मजेदार पलों से भरा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि फिल्म सुपर एंटरटेनिंग होने वाली है। ‘फुकरे-3’ अपनी पिछली किस्तों से आगे निकलने का वादा करती है। इसके अलावा इस फिल्म में चूचा का सरप्राइज गिफ्ट हमें जोर से हंसने पर मजबूर कर देगा, जिससे उत्साह और बढ़ जाता है।

ये ट्रेलर बेहद आशाजनक लगता है और इस फेवरेट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाता है। इस फिल्म को कॉमेडी शैली में एक प्रमुख चलन में तब्दील होते देखना वाकई दिलचस्प है। कह सकते है कि सीक्वल्स के इस दौर में अब ‘फुकरे-3’ के धूम मचाने का भी सही समय आ चुका है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles