spot_img

Mumbai : मुंबई और पुणे में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

मुंबई : मुंबई और पुणे में बुधवार शाम से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से अंधेरी सब-वे, मिलन सब-वे और मालाड सब-वे में जलभराव हो गया है। इसी तरह पूर्व उपनगर में मुलुंड और भांडुप में पानी जमा हो गया है। इससे शहर में कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पुणे में आज दोपहर के बाद लगातार हो रही तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। कई सडक़ों ने नदी का रूप ले लिया है। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से सडक़ों पर हुए जलभराव की वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पुणे शहर के मुख्य इलाकों में कुल 124 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। महज तीन घंटे में पुणे शहर के मुख्य इलाकों में कुल 124 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पुणे जिले के लिए अलर्ट दिया गया है कि कल भी भारी बारिश होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles