spot_img

Mumbai : मुंबई में भारी बारिश, विक्रोली में भूस्खलन से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, दो घायल

मुंबई (Mumbai) : मुंबई शहर और उप नगरों में शुक्रवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rains) से कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति है। विक्रोली के पार्क साइट इलाके में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है।मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शनिवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई शहर व उपनगरों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जिससे संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

मुंबई में शुक्रवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। अंधेरी सबवे, दादर गांधी मार्केट (Andheri Subway, Dadar Gandhi Market) जैसे निचले इलाकों में जलजमाव की खबर है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। विलेपार्ले के निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ जगहों पर रेल पटरी पर पानी भरने से सेंट्रल रेलवे (Central Railway) की लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं।

विक्रोली पार्क साइट (Vikhroli Park site) में वर्षा नगर के जन कल्याण सोसाइटी में भूस्खलन होने पर एक झोपड़ी पर पत्थर गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। उन्हें घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital) पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत गई और दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) शामिल हैं। आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) का इलाज चल रहा है।मुंबई व उपनगरों (Mumbai and suburbs) में शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक भारी बारिश दर्ज की गई है। विक्रोली में 248.5 मिमी, सांताक्रुज- 232.5 मिमी, सायन- 221 मिमी, जुहू- 208 मिमी, बांद्रा- 173 मिमी, भायखला- 158.5 मिमी, चेंबूर- 127.5 मिमी और कोलाबा में 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Washington : रूसी तेल प्रतिबंधों में ढील संभव, US ने दिए संकेत

वॉशिंगटन : (Washington) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार (international energy market) में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अमेरिका ने संकेत दिया है कि वैश्विक स्तर पर तेल...

Explore our articles