spot_img

MUMBAI : मुंबई में टेंपो से कुचलकर बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के एक इलाके में सड़क पर खेल रही दो साल की बच्ची की टेंपो से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्रॉम्बे क्षेत्र के चीता कैंप इलाके में शनिवार दोपहर हुई यह दुर्घटना घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दिखता है टेंपो चालक ने लड़की को नहीं देखा और वाहन ने उसे कुचल दिया। बच्ची को टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वहां से भाग गया। ट्रॉम्बे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय लड़की अपने दो भाइयों के साथ इलाके में सड़क पर बैठी थी। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद, लड़की के भाइयों ने शोर मचाया और अपने माता-पिता को सूचित किया, जो बच्चे को पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के बाद, टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ 304-ए (लापरवाही से मौत) तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसने कहा कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Mumbai : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा (Indian fast bowler Harshit Rana) आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोट की चिंता में हैं।...

Explore our articles