spot_img

Mumbai : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल भाजपा में शामिल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल (MLA from Maharashtra Kailash Gorantyal joined the Bharatiya Janata Party) हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र पाटिल ने गोरंट्याल का भाजपा में स्वागत किया और कहा गोरंट्याल को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

मुंबई में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कैलाश गोरंट्याल ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि (Ravindra Chavan) उन्हें बहुत खुशी है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता गोरंट्याल भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस क्षेत्र के कई मुद्दों को सुलझाने की जिम्मेदारी महायुति सरकार और हमारी है। भाजपा की विकासपरक राजनीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए गोरंट्याल ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका भरोसा खरा उतरेगा और भाजपा उन सभी का साथ देगी।

गोरंट्याल ने कहा कि भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने कोई अपेक्षाएँ नहीं रखीं बल्कि केंद्र और राज्य के निर्णायक नेतृत्व पर भरोसा करके विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जालना के पहले नगर निगम चुनाव में पहला महापौर भाजपा से होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल-दानवे, अन्य पिछड़ा वर्ग बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, बबनराव लोणीकर, जालना ग्रामीण जिला अध्यक्ष नारायण कुचे, प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बान आदि उपस्थित थे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles