spot_img

Mumbai : अंधेरी में बिश्नोई गिरोह के पांच बदमाश पिस्तौल समेत गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई पुलिस की टीम (Mumbai Police team) ने बिश्नोई गिरोह के पांच बदमाशों को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि यह सभी मुंबई में किसी सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने बुधवार को गोपनीय जानकारी के आधार पर अंधेरी इलाके से पांच बदमाशों सुमित दिलावर, श्रेयांश यादव, देवेंद्र सक्सेना, विवेक साहा और विकास ठाकुर को गिरफ्तार करके इनके पास से एक देसी पिस्तौल जब्त की है। सभी बदमाश बिश्नोई गिरोह के संदिग्ध सदस्य हैं और कथित तौर पर मुंबई में किसी सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इस मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों की शहर में हथियारों के साथ मौजूदगी के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। यह बदमाश उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से मुंबई पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच ने इनकी गतिविधियों और संगठित अपराध नेटवर्क से संभावित संबंधों की गहन जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles