Mumbai : कल्याण में पांच बांग्लादेशी और उन्हें शरण देना वाला एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

0
171

मुंबई : कल्याण में स्थित आजाद नगर इलाके में पुलिस ने जाल बिछाकर पांच बांग्लादेशी महिला नागरिक और उन्हें शरण देने वाले एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। इन सबकी पहचान लुथफा बेगम जहांगीर आलम (46 वर्ष), जोर्ना जलालमियां अख्तर (23), मासूमा जमीरुद्दीन (20), रितिका रघुनाथ मंडल और 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के रूप में की गई है। इन सभी को शरण देने के आरोप में महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने रघुनाथ उदय मंडल को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के अनुसार कल्याण के आसपास इलाकों में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। इन सबके पास से भारतीय आधार कार्ड पाए गए थे लेकिन कड़ाई से पूछने के बाद इन सभी ने खुद बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। इन सभी से पूछताछ जारी है।