spot_img

Mumbai : भायखला में 24 मंजिला इमारत में लगी आग पर पाया गया काबू, 135 लोगों को बचाया गया

मुंबई : मुंबई के भायखला में स्थित म्हाडा कॉलोनी में एक 24 मंजिला इमारत में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेडकर्मियों ने इमारत में फंसे 135 लोगों को बचा लिया है। बहुत अधिक धुआं के चलते नौ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की पांच गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया। घटना की भोईवाड़ा पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह भायखला की म्हाडा कॉलोनी की 24 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी। आग लगते ही नागरिकों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पांच फायर बिग्रेड की गाड़ियाें से पहुंचे कर्मियों ने इमारत में फंसे 135 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इमारत से निकाले गए नौ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनकी पहचान लक्ष्मी राउत (70), अर्चना मोरे (75), प्रणय तम्बोले (28), अर्चना नीलेश मोरे, मुमताज (60), पार्वतीबाई तम्बोले (85), अभिश (36), विशाल विजय मोरे (34) और लता तम्बोले (67) के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दिया है। इस समय मौके पर कुलिंग का काम जारी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

New Delhi : अप्रैल में देश का जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) देश का सकल माल एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) (GST) राजस्व संग्रह अप्रैल महीने में 8.7 फीसदी...

Explore our articles