spot_img

Mumbai : मुंबई के विधायक निवास में शिंदे समूह के विधायक के कमरे में लगी आग

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में मंत्रालय के समीप स्थित विधायक निवास में शिवसेना शिंदे समूह के विधायक संतोष बांगर (Shiv Sena Shinde Group MLA Santosh Bangar) के कमरे में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह विधायक निवास के कमरा नंबर 313 में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के समय विधायक संतोष बांगर कमरे में नहीं थे। कमरे में रहने वाले उनके कार्यकर्ता तत्काल कमरे से बाहर निकल गए, जिससे यहां कोई जख्मी नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में एसी फटने से आग लगी थी। हालांकि, मामले की सभी ऐंगल से छानबीन कर जा रही है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles