spot_img

Mumbai : वर्ली हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपित के पिता को शिंदे गुट ने किया निष्कासित

हादसे में मृत महिला के पति को दस लाख रुपये की मदद देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुंबई : (Mumbai)
वर्ली हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपित मिहिर के पिता राजेश शाह (Shiv Sena Shinde group has expelled Rajesh Shah) को शिवसेना शिंदे समूह ने अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही इस हादसे में मृत महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रुपये की मदद दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने दी है।

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि इस मामले में सरकार मृतक परिवार के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर तरह की मदद की जाएगी। दरअसल, मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में शिवसेना शिंदे समूह के उपनेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह पर नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाते हुए दुपहिया वाहन को ठोकर मारने का मामला दर्ज हुआ था। इस घटना में कावेरी नाखवा नामक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनके पति प्रदीप नाखवा घायल हो गए।

इस घटना के बाद शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने आज घायल प्रदीप नाखवा व उनके परिवार से मुलाकात की और इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया। आदित्य ठाकरे ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है। जबकि शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत ने कहा था कि आरोपित सत्तापक्ष का उपनेता है, इसी वजह से इस मामले में पुलिस को दबाव में काम करना पड़ रहा है। इसके बाद शिवसेना शिंदे समूह ने उपनेता राजेश शाह को पार्टी से निकालने का निर्णय लिया है। इस मामले में पुलिस ने राजेश शाह को गिरफ्तार किया था , लेकिन उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित मिहिर शाह , उनकी मां-बहन सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles