spot_img

Mumbai : अक्षय कुमार का लुक देख फैंस हुए हैरान

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार की हाल ही में फराह खान और साजिद खान से मुलाकात हुई। कुछ दिनों पहले फराह की मां का निधन हो गया था। शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज ने फराह से मुलाकात की। अभिनेता अक्षय कुमार भी फराह और साजिद के घर पहुंचे। इस बार अक्षय का लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। उनका कार में बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार की पिछली 9 से 10 फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं। अब उनकी आगामी ‘खेल-खेल में’ रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले उनकी ‘सरफिरा’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

अक्षय हाल ही में फराह खान और साजिद खान को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। दो दिन पहले फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया। अक्षय का फराह और साजिद से दोस्ताना रिश्ता है। दोनों के प्रोडक्शन में उन्होंने कई फिल्में की हैं। इसी दौरान उनसे मिलने के बाद साजिद अक्षय को कार तक छोड़ने आए। इस बार अक्षय का लुक देख कर फैंस हैरान रह गए। उनका पहनावा सफेद शर्ट, नीली जींस था। अक्षय की पूरी सफेद दाढ़ी देखकर नेटिजन्स भी हैरान रह गए। यूज़र्स कह रहे हैं कि अक्षय बूढ़े हो गए हैं। जैसे ही अक्षय ने कैमरे के सामने देखा तो उनकी मुस्कान गायब हो गई। नेटिज़न्स ने टिप्पणी की है कि उनके चेहरे पर निराशा दिखाई दे रही है।

पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘रक्षाबंधन’, ‘रामसेतु’, ‘सरफिरा’ जैसी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गईं

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles