spot_img

MUMBAI : निर्वाचन आयोग का फैसला लोकतंत्र की हत्या: संजय राउत

मुंबई : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता देने का निर्वाचन आयोग का फैसला ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ है।

राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘लोगों के पास जाएगी।’’ राज्यसभा सदस्य ने कहा कि निर्वाचन आयोग का फैसला उम्मीद के मुताबिक था और उन्हें आयोग पर भरोसा नहीं था।

इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत धड़े को ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। पार्टी पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई के बाद 78 पृष्ठों के अपने आदेश में, आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक ‘‘मशाल’’ चुनाव चिह्न रखने की अनुमति दी।

Explore our articles