spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के गर्वनर के लिए आठ आलीशान वाहन

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के गर्वनर सीपी राधाकृष्णन के काफीले के लिए आठ आलीशान वाहन खरीदे जाएंगे। इसमें से चार वाहनों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने निधि की मंजूरी दे दी है। ये कारें 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार 195 रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा व खेल विभाग के मंत्री, राज्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव और ऑफिस स्टाफ के लिए 6 वाहनों को खरीदने के लिए 25-25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

राज्यपाल के प्रशासनिक कार्यालय की ओर से वाहनों की खरीदी का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था और प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन था। कुल 8 वाहनों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 4 वाहनों के खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि 4 वाहनों की प्रक्रिया विचाराधीन है। जिन 4 वाहनों को खरीदने के लिए निधि मंजूर की गई है, उनमें वोक्सवैगन वेंटो टोयोटा हाइक्रॉस, स्कोडा सुपर्ब, होंडा सिटी और महिंद्रा बोलेरो का समावेश है।

राज्य सरकार की ओर से 4 वाहनों के पंजीकृत कराने के निर्देश राजभवन कार्यालय को दिए गए हैं। राजभवन कार्यालय को इन वाहनों को प्राप्त करने कहा गया है। वाहनों के पंजीकरण और पंजीकरण आदेश की एक प्रति संबंधित प्राधिकारी को प्रस्तुत करनी आवश्यक होगी। वाहन खरीदी की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

New Delhi : डब्ल्यूटीओ वार्ता समाप्त, ई-कॉमर्स पर शुल्क से जुड़ी रोक बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं

एमसी-14 में कई निर्णयों और प्रमुख लंबित मुद्दों पर हुई प्रगति पर की गई चर्चानई दिल्ली : (New Delhi) विश्व व्यापार संगठन (World Trade...

Explore our articles