spot_img

Mumbai : पाकिस्तानी महिला को गुप्त सूचना देने वाला डीआरडीओ अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने पाकिस्तानी महिला को गुप्त सूचना देने वाले पुणे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइनेशन (डीआरडीओ) के संचालक प्रदीप कुरुलकर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप कुरुलकर पर आरोप है कि उन्होंने हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सुरक्षा से संबंधित जानकारी पाकिस्तानी महिला को दी है। इस मामले की गहन छानबीन एटीएस की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) के एक महिला के संपर्क में थे। उन्होंने पुणे स्थित कार्यालय से सोशल मीडिया और व्हाट्सअप के माध्यम से वॉयस मैसेज और वीडियो कॉल के माध्यम से पाकिस्तानी महिला के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान किया था। साथ ही कुरुलकर ने अपने पद का गलत इश्तेमाल करते हुए संवेदनशील सरकारी सूचनाएं पाकिस्तान को मुहैया कराईं थी। इस मामले में उन्हें एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles